Move to Jagran APP

सजदा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को किया सम्मानित

अनाजमंडी में जय भारत युवा मंडल एवं सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की ओर से सजदा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण शर्मा चोपड़ा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता डिपो-जनेसरो निवासी महिला बाला देवी ने की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 09:46 AM (IST)
सजदा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को किया सम्मानित
सजदा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, इंद्री : अनाजमंडी में जय भारत युवा मंडल एवं सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की ओर से सजदा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण शर्मा चोपड़ा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता डिपो-जनेसरो निवासी महिला बाला देवी ने की। चोपड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष एवं उड़ाना के सरपंच सुरेंद्र, फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील जागलान, नपा चेयरपर्सन शिवानी गोयल मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिगर रिद्धम रुहानी व मेरे यार सुदामा की मुख्य गायिका विधि देशवाल, इशा पांचाल ने शहीदों पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली सैंकड़ों लड़कियों व महिलाओं को मुख्यातिथि एवं आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। कांता वर्मा ने महिलाओं पर आधारित कविता पेश की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पुस्तक हरियाणा की बेटियां को लांच किया। इस पुस्तक में समाज में अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं व लड़कियों की कहानियों, जीवन संघर्ष व उनकी सफलता का उल्लेख किया गया है। चोपड़ा ने पुस्तक में जिन लड़कियों के बारे में लिखा है उनमें से स्मृति गौतम, विधि देशवाल, रितु कश्यप बीबीपुर व परमजीत को किरण चोपड़ा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों लड़कियों व महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा मीना कांबोज, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा महेंद्रा चौहान, वार्ड-6 करनाल की पार्षद मेघा भंडारी, करनाल की पूर्व पार्षद सोनिया पंडित, रेनु कौर सैनी, चेयरपर्सन शिवानी गोयल, बॉलीवुड सिगर रिद्धम रुहानी, बाला देवी, गायिका विधि देशवाल, ईशा पांचाल, एसएमओ डा. दीपक कुमार गुप्ता, आयुषि घरौंडा, देवेंद्र शर्मा ने शिरकत की। हमारी जिंदगी में कब आएगा मंगल : किरण

किरण चोपड़ा ने कहा कि जब एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो एक मजदूर का बेटा या गांव का एक सरपंच बुलंदियों को क्यों नहीं छू सकता है। हम सब जानते हैं कि विज्ञान बड़ी तरक्की कर रहा है और हम मंगल ग्रह पर भी पहुंच गए है लेकिन हमारे जीवन में मंगल कब आएगा? महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से सशक्त होने से ही देश सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि मां अपनी संतान की प्रथम गुरु होती है। मेहनत से हासिल करें मुकाम : स्मृति

नासा जाकर आई कलसौरा गांव की होनहार लड़की स्मृति गौतम ने कहा कि किरण चोपड़ा ने कदम-कदम पर उसकी मदद की है। मैं नासा गई। वहां अपनी पहचान अपने गांव कलसौरा, तहसील इंद्री जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में रखी। अपने क्षेत्र को प्राथमिकता से पेश किया। हरियाणा की बेटियां पुस्तक में आगे बढ़ रही लड़कियों व महिलाओं को जिक्र किया है, यह आगे बढ़ने में दूसरों को प्रेरित करेगी। बॉलीवुड सिगर रिद्धम रुहानी ने कहा कि कड़ी मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल करें, बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती। जीवन में मेहनत के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने गीत भक्ति गीत पेश कर सभी में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.