विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में चाकूबाजी करने वालों की हेकड़ी ढीली, पुलिस ने 5 आरोपियों को पैदल बाजार में घुमाया; SHO बोले- इलाज जारी रहेगा

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:55 PM (IST)

करनाल में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

चाकू से हमला करने वाले पांच आरोपितों को पैदल बाजार में घुमाया।

चाकू से हमला करने वाले पांच आरोपितों को पैदल बाजार में घुमाया।

HighLights

  1. करनाल में पुरानी रंजिश पर दो युवकों पर हमला।

  2. पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी।

  3. आरोपी बाजार में पैदल निशानदेही के दौरान शर्मिंदा दिखे।

जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में पुरानी रंजिश में दो युवकों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को काबू किया है।

वारदात के दो दिन बाद पुलिस आरोपितों को पैदल बाजार में लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपित गर्दन झुकाकर और चेहरा छिपाते नजर आए। आरोपित लंगड़ाते हुए चलते दिखाई दिए और माफी मांगते रहे।

अब तक 5 आरोपी काबू

जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते करनाल निवासी सागर, मलकीत ने अपने तीन अन्य दोस्त के साथ मिलकर दो युवकों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया था। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वारदात के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को काबू किया। इसके बाद पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थल की निशानदेही कराई।

गाड़ी खराब होने पर पैदल कराई निशानदेही

पुलिस का कहना है कि आरोपितों को ले जाने के दौरान गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण आरोपितों को पैदल ले जाकर निशानदेही करानी पड़ी।

बाजार में पुलिस के साथ पैदल चलते आरोपित गर्दन झुकाकर और चेहरा छिपाते नजर आए। इस दौरान उनके लंगड़ाकर चलने और माफी मांगने का दृश्य भी चर्चा का विषय बना रहा।

चाकू छुरी चलाने वाले इससे सबक ले लें, नहीं तो उनका इलाज किया जाएगा। इन आरोपितों ने जानबूझकर वारदात को अंजाम दिया था। अब अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -रामलाल, थाना प्रभारी सिटी थाना।