विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, थार और 5 विदेशी पिस्टल बरामद

Published: Tue, 21 Jul 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

करनाल एसटीएफ ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोली चलाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ। फाइल फोटो

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ। फाइल फोटो

HighLights

  1. करनाल एसटीएफ ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  2. दिलजीत दोसांझ मैनेजर के घर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार।

  3. आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल और थार गाड़ी बरामद।

जागरण संवाददाता, करनाल। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह के गोंदर गांव में घर के बाहर गोली चलाने वाले पांच आरोपियों को करनाल एसटीएफ ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने एक महीना पहले यमुनानगर में सभरवाल टायर हाउस पर फायरिंग की थी। पांच आरोपी दो गैंग के लिए काम करते थे।

विदेश में बैठकर वारदात कराते हैं। पांचों आरोपियों से 5 विदेशी पिस्टल और थार गाड़ी बरामद की है। पांचों आरोपी अलग अलग राज्य के रहने वाले हैं। आरोपी विकास उर्फ विक्की वासी महेंद्रगढ, अस्फाक निवासी नई दिल्ली, प्रिंस खरडिया व संजय बंट्ठ निवासी राजस्थान, व गुरलाल वासी अमृतसर पंजाब को काबू किया है।