सेक्टर-सात की सड़कों से हादसों का डर
जागरण संवाददाता, करनाल शहर के पॉश इलाकों में समस्याओं के अंबार लगे हुए है। बरसा
जागरण संवाददाता, करनाल
शहर के पॉश इलाकों में समस्याओं के अंबार लगे हुए है। बरसाती सीजन के बाद से कई सड़कें धंस चुकी है। तो कहीं अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों को मरम्मत का इंतजार है। सेक्टर-सात की कई गलियों में सड़कें बने करीब 12 साल बीत चुके हैं। ऐसे में इन सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जहां बरसात के दिनों में पानी जमा होता है। सड़कों पर लबालब पानी जमा होने से लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कतों का सामना करता पड़ता है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी कोई उचित प्रबंध नहीं है। सड़कों के किनारे सूखी घास का साम्राज्य है। गंदगी के कारण दिनभर बदबू का आलम बना रहता है। ऐसे में मच्छर पैदा होने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है। स्थानीय निवासी देसराज, आलोक, अनुदेश और विवेक ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खराब सड़क के कारण उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन कोई न कोई दुपहिया वाहन असंतुलित होकर गिरता है। कई बार इन समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं।