Move to Jagran APP

मेले में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी

उप कृषि निदेशक कार्यालय करनाल के प्रांगण में जिलास्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 किसानों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:30 AM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:30 AM (IST)
मेले में किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी

जागरण संवाददाता, करनाल: उप कृषि निदेशक कार्यालय करनाल के प्रांगण में जिलास्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रिसर्च स्टेशन करनाल से आए डॉ. मेहरचंद कंबोज मक्का वैज्ञानिक ने मक्का की किस्मों के बारे में जानकारी दी। गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल से आए डॉ. छाबड़ा ने गन्ने की नवीनतम किस्म के बारे में किसानों को जागरूक किया। मछली पालन विभाग से जिला मत्स्य अधिकारी आत्माराम कासवान ने विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसानों के हितों के लिए योजनाओं के विषय में व अनुदान बारे सभी आए किसानों को बताया नदी खुर्द आश्रम से पधारे स्वामी संपूर्णानंद ने कहा कि उसके पास 125 देसी गाय हैं। साढ़े चार एकड़ में ऑर्गेनिक गेहूं पैदा कर रहे हैं। जिसमें कि उन्होंने किसानों को उस आश्रम का दौरा करने बारे भी निमंत्रण दिया और ऑर्गेनिक जैविक तरीके से खेती करने के कई तरीके बताएं। उन्होंने मानव स्वास्थ्य पर रसायनिक खादों वह दवाइयों के दुष्परिणाम बाबत भी जागरूक किया। इसके साथ-साथ हर ब्लॉक से एक-एक प्रगतिशील किसान को भी इस किसान मेले में स्टेज के माध्यम से सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें की दो महिला किसानों और तीन पुरुष किसानों को जीतने के बाद सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। किसान क्लब के जिला प्रधान इलम सिंह ने भी शिरकत की। हरियाणा कृषि विश्व विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय स्टेशन उचानी से आए मृदा वैज्ञानिक डॉ. विजय अरोड़ा ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसको बनाए रखने के तरीके जिससे अच्छी पैदावार ली जा सके के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक करनाल डॉ. आदित्य प्रताप निवास ने आए सभी अधिकारियों व किसानों का आभार व्यक्त किया और सभी का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.