Move to Jagran APP

लालुपुरा के पास यमुना नदी को पार करते समय डूबा किसान

लालुपुरा गांव के पास यमुना नदी पार करते समय 32 वर्षीय किसान मुकेश नदी में डूब गया। मुकेश नदी के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों से वापस लौट रहा था। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के नदी में पानी छोड़े जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। शुक्रवार को घरौंडा क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर अचानक बढ़ना शुरू हो गया। प्रशासन की तरफ से किसानों को नदी में छोड़े गए पानी के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 05:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 05:01 AM (IST)
लालुपुरा के पास यमुना नदी को पार करते समय डूबा किसान

संवाद सहयोगी, घरौंडा : लालुपुरा गांव के पास यमुना नदी पार करते समय 32 वर्षीय किसान मुकेश नदी में डूब गया। मुकेश नदी के दूसरी तरफ स्थित अपने खेतों से वापस लौट रहा था। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के नदी में पानी छोड़े जाने की वजह से यह हादसा हुआ है।

loksabha election banner

शुक्रवार को घरौंडा क्षेत्र में यमुना नदी का जल स्तर अचानक बढ़ना शुरू हो गया। प्रशासन की तरफ से किसानों को नदी में छोड़े गए पानी के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। सायं करीब चार बजे गांव पीर बडौली निवासी मुकेश यमुना पार अपने खेतों में काम कर वापस घर लौट रहा था। नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण मुकेश पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गया। पीर बडौली गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव के किसानों की जमीन नदी के दूसरी तरफ है। इसलिए रोजाना दर्जनों किसान नदी पार करके अपने खेतों में काम करने जाते हैं। यमुना में डूबे किसान मुकेश ने करीब तीन एकड़ भूमि पर मिर्च लगाई हुई थी। रोजमर्रा की तरह मुकेश मिर्च तुड़ाई के लिए अपने खेतों में गया था लेकिन वापसी में नदी के तेज बहाव में बह गया । ग्रामीण यमुना में डूबे किसान की तलाश में जुटे हैं। सिचाई विभाग को भी नहीं युमना में पानी छोड़े जाने की जानकारी :

यमुना तट के किसानों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में अचानक जल स्तर बढ़ा। वहीं जिला सिचाई विभाग को भी नदी में पानी छोड़े जाने की जानकारी नहीं थी। विभाग के एक्सईएन नवतेज सिंह ने बताया कि यमुना में 70 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने पर ही उन्हें सूचना मिलती है। इससे कम मात्रा में पानी छोड़ने की सूचना उन्हें प्राप्त नहीं होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.