बच्चों को सोशल मीडिया के फायदे बताए
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल में साइबर क्राइम जागरूकता
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरुक किया गया। कंप्यूटर अध्यापक देव कश्यप ने बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत सूझबूझ से करना चाहिए। इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारी हर किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी खबर को बिना सोचे-समझे अन्य लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष मैनपाल कश्यप ने बताया कि इससे लाभकारी जानकारियां मिल सकती हैं, जिनसे जीवन में लाभ उठा सकते हैं। प्रधानाचार्य बीर ¨सह राणा ने कहा कि आधुनिक युग में अधिकतर युवा वर्ग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में साइबल क्राइम का शिकार हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रध्यापक र¨मद्र कांबोज, सतीश गौतम, राजेंद्र वर्मा, मनोज, ज्योति, कविता, बृज भूषण, श्याम लाल, सुदेश, सुख¨वद्र, कराटे कोच प्रमोद कुमार, कश्यप और रजत शर्मा मौजूद थे।