एक सप्ताह से झुलसा रही गर्मी से आज राहत की उम्मीद, क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना
फोटो---01 नंबर है। जागरण संवाददाता करनाल एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। हालांकि हालांकि गुरुवार को भी बादल छाये रहने ओर तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 29 से 31 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ क्षेत्र में बरसात की गतिविधियां बन रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय है। बंगाल की खड़ी से आ रही नमी भी बरसात की गतिविधियों को स्पोट कर रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.
जागरण संवाददाता, करनाल : एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। हालांकि हालांकि गुरुवार को भी बादल छाये रहने ओर तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 29 से 31 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बरसात हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा पंजाब व चंडीगढ़ क्षेत्र में बरसात की गतिविधियां बन रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय है। बंगाल की खड़ी से आ रही नमी भी बरसात की गतिविधियों को स्पोट कर रही हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 45 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 26 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बरसात हो सकती है। एक जून से मौसम फिर से शुष्क होकर उमस भरा हो जाएगा। लेकिन बीच-बीच में होने वाली बरसात से लोगों को राहत जरूर मिलती रहेगी।