मकर संक्रांति पर कालेज प्रांगण में लगाई प्रदर्शनी
जागरण संवाददाता, करनाल : बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रम्बा में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रम्बा में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मौ. रिजवान ने बताया कि मकर संक्रांति को पतंग पर्व भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की शुरुआत की थी। भगवान राम की इस परंपरा को आज भी निभाया जाता है। कॉलेज निदेशक नितेश गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार नए वर्ष में सूर्य एक नई गति में प्रवेश करता है। कला जगत के विख्यात चित्रकार जोन ¨सगर सर्जेट के जन्म दिवस के अवसर पर आर्ट गैलरी में एक सृजनात्मक कला प्रदर्शनी का संचालन किया गया। विद्यार्थी कलाकारों की यह प्रदर्शनी 25 जनवरी तक रहेगी। डॉ. देशबंधु, अनुज, निर्भय, नितिन, गोपाल, भव्या कुमारी, मोना, विनय, सरदार मलकीत ¨सह ने युवा कलाकारों की कलाकृतियों की सराहना की।