सूर्य नमस्कार के अभ्यास से मन और आत्मा होते सबल
मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के तहत एलआइसी कालोनी पार्क में योग कक्षा मंगलवार को शुरू की गई। पहले यह योग कक्षा बालकनाथ मंदिर में लगाई जा रही थी। योग सत्र की शुरुआत राधिका भाटिया ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ करवाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा में सुक्ष्म योग व्यायाम क्रियाओं का बड़ा महत्व है। ये शरीर की मलीनता दूर कर स्फूर्ति प्रदान करती हैं। नवीन जिदल ने आसनों और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने योग क्रियाओं के फायदे बताते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से मन और आत्मा सबल होते हैं। रक्त प्रवाह की प्रक्रिया तेज होती है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास 12 स्थितियों में होता है। नीलम बठला और नवीन जिदल ने सभी प्राणायामों का अभ्यास कराया। नीलम बठला ने कहा कि प्राण वह शक्ति है जो हमारे शरीर को जिदा रखती है और हमारे मन को शक्ति देती है। तो प्राण से हमारी जीवन शक्ति का उल्लेख होता है और आयाम से नियमित करना। इसलिए प्राणायाम का अर्थ हुआ खुद की जीवन शक्ति को नियमित करना।
जागरण संवाददाता, करनाल : मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के तहत एलआइसी कालोनी पार्क में योग कक्षा मंगलवार को शुरू की गई। पहले यह योग कक्षा बालकनाथ मंदिर में लगाई जा रही थी। योग सत्र की शुरुआत राधिका भाटिया ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ करवाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा में सुक्ष्म योग व्यायाम क्रियाओं का बड़ा महत्व है। ये शरीर की मलीनता दूर कर स्फूर्ति प्रदान करती हैं। नवीन जिदल ने आसनों और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। उन्होंने योग क्रियाओं के फायदे बताते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से मन और आत्मा सबल होते हैं। रक्त प्रवाह की प्रक्रिया तेज होती है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास 12 स्थितियों में होता है। नीलम बठला और नवीन जिदल ने सभी प्राणायामों का अभ्यास कराया। नीलम बठला ने कहा कि प्राण वह शक्ति है जो हमारे शरीर को जिदा रखती है और हमारे मन को शक्ति देती है। तो प्राण से हमारी जीवन शक्ति का उल्लेख होता है और आयाम से नियमित करना। इसलिए प्राणायाम का अर्थ हुआ खुद की जीवन शक्ति को नियमित करना।
इस अवसर पर राधिका, रामरति, वर्षा छाबड़ा, निधि गुप्ता, प्रेमलता, संजू, राजेश, सुमन, सरोज, राजरानी, सतिद्र, सत्या, राजिद्र, सतीश कुमार, रणधीर सिंह, संदीप कांबोज, सतबीर सिंह, सुशील शास्त्री, आजाद कुमार, बलराज कुमार, राम कुमार व जसवंत सिंह मौजूद रहे।