तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक: नरवाल
संवाद सूत्र जलमाना गांव चिड़ाव में सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व नरवाल हैचरिज नरुखेड़ी के
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 07:48 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 07:48 AM (IST)
संवाद सूत्र, जलमाना : गांव चिड़ाव में सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व नरवाल हैचरिज नरुखेड़ी के चेयरमैन सतपाल नरवाल ने अपने निजी फार्म हाउस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। नरवाल का कहना है कि तिरंगा हमारे देश के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो हम सब भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है। नरवाल हैचरिज के चेयरमैन सतपाल नरवाल का कहना है कि भारत मे अनेक भाषाओं सहित अलग अलग धर्मों के लोग एक राष्ट्रीय झंडे के साथ एकता से रहते हैं। इस अवसर पर प्रवीन, सतपाल, जोनी, शुभम राठी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें