नहीं थम रहा कर्मचारियों का गुस्सा, दूसरे दिन भी धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना समान काम-समान वेतन देना शुगर मिल परिवहन सफाई व दमकल कर्मचारी फायरमैन व चालक पीडब्ल्यूडी शिक्षा आंगनबाड़ी आदि विभागों के कर्मचारी करनाल में धरने पर पहुंचे हैं।
जागरण संवाददाता, करनाल: भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के सैकड़ों महिला-पुरुष कर्मचारियों में आज दूसरे दिन भी लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने की, जबकि संचालन हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक कृष्णलाल गुर्जर ने किया।
शुक्रवार को दूसरे दिन धरना पानीपत जिले के कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने दिया और सरकार के विरोध मे नारेबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश सैनी व प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन देना, शुगर मिल, परिवहन, सफाई व दमकल कर्मचारी, फायरमैन व चालक, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, आंगनबाड़ी आदि विभागों के कर्मचारी करनाल में धरने पर पहुंचे हैं। जब तक मांगों को समाधान नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
वहीं, प्रदेश संयोजक कृष्णलाल गुर्जर व वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अविलंब लागू करे अन्यथा यह धरना एक बड़े आंदोलन में बदल जाएगा। धरने में कृष्ण कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष परिवहन विभा, विरेंद्र कुमार, ऋषिपाल छोक्कर, राजपाल छोक्कर, अशोक रावल, नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, जसवीर सिंह, विजय लक्ष्मी आंगनवाड़ी यूनियन, धीरज कुमार, कुलदीप, जसबीर मान थर्मल पावर व अनिता दहिया, सीमा देवी, कुलदीप कौर व किरण बाला मौजूद रही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप