Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक पर लगाया जाम

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों एवं मजदूरों ने शनिवार को मांगे पूरी न किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 07:57 AM (IST)
कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक पर लगाया जाम
कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक पर लगाया जाम

जागरण संवाददाता, करनाल : भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों एवं मजदूरों ने शनिवार को मांगे पूरी न किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों कर्मचारी सड़कों पर उतरे और धरना स्थल से चलकर अस्पताल चौक से प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचे। कर्मचारी चौक के चारों ओर धरना देकर बैठ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

loksabha election banner

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा एवं हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ द्वारा चलाया जा रहा धरना 10वें दिन में प्रवेश कर गया है और धरने प्रदर्शन में हजारों की संख्या में हिसार जिले के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार को जमकर कोसा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा कि कर्मचारियों को ऐसा कदम सरकार की हठधर्मिता के कारण उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री ने वार्ता की पहल न की तो 50 हजार कर्मचारियों और मजदूरों के साथ वे जीटी रोड जाम करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी, भवन-निर्माण मजदूर, पैक्स कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, ट्यूबवेल आपरेटर, बिजली विभाग कर्मचारी, शिक्षा विभाग अनुबंधित कर्मचारी, शुगर मिल, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि विभागों से सैंकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा, शाम लाल व बलराज कश्यप मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.