बीएसएनएल कार्यालय से आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त
बजरंग सेवादल में विभाग व परिवार की ओर से सामूहिक विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:21 AM (IST)
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : बीएसएनएल से 22 वर्ष की सहायक कार्यालय अधीक्षक पद पर सेवा करने के पश्चात सर्वजीत कौर सेवानिवृत्त हो गई हैं। उनके साथ सात अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हुए हैं। बजरंग सेवादल में विभाग व परिवार की ओर से सामूहिक विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। डिवीजनल इंजीनियर विजय कुमार भट्ठी, कुंदनलाल शर्मा, अशोक सिंह हांडा मौजूद रहे। डिवीजनल इंजीनियर विजय कुमार भट्ठी ने कहा कि सर्वजीत कौर व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जो सेवाएं विभाग को दी हैं उसे हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह महवाह, रजवन्त सिंह जब्बल, साक्षी मल्होत्रा, सिमरन जीत सिंह, दमनजीत सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें