शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार : दिलबाग कादियान
समर्पण मानव सेवा समिति के अध्यक्ष दिलबाग कादियान ने बताया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है लेकिन फिर भी कई गरीब और जरूरतमंद बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. रजत मिमानी डॉ. बलबीर सिंह विर्क डॉ. नीरज का बच्चों की पढ़ाई में विशेष योगदान रहता है। बुधवार को संस्था की मीटिग में 17 बच्चों की शिक्षा के लिए धनराशि जुटाई गई। संस्था द्वारा करीब 250 गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाया जा रहा है। इसके अलावा उनकी संस्था द्वारा हर साल 600 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को किताबें कापियां वर्दी ट्यूशन फीस व अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
जागरण संवाददाता, करनाल : समर्पण मानव सेवा समिति के अध्यक्ष दिलबाग कादियान ने बताया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन फिर भी कई गरीब और जरूरतमंद बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. रजत मिमानी, डॉ. बलबीर सिंह विर्क, डॉ. नीरज का बच्चों की पढ़ाई में विशेष योगदान रहता है। बुधवार को संस्था की मीटिग में 17 बच्चों की शिक्षा के लिए धनराशि जुटाई गई। संस्था द्वारा करीब 250 गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्चा उठाया जा रहा है। इसके अलावा उनकी संस्था द्वारा हर साल 600 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कापियां, वर्दी, ट्यूशन फीस व अन्य पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
इस मौके पर राज पौधिया, देवेंद्र सचदेवा, सुरेंद्र मान, विनोद शर्मा, विमल शर्मा, हिमांशु ढींगड़ा, सुमन्त राणा, ललिता राणा, विजय ठाकुर, मनोज संधू, दिलावर, रोबिन सिंह शंटी अरोरा, बॉबी व रवि कुमार मौजूद रहे।