करनाल में डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, दो बच्चों के पिता की मौत
करनाल के बड़ौता गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार 32 वर्षीय बलकार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ओवरलोड डंपर बिना नंबर प्लेट के दौड़ते हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
-1795282616963_m.webp)
दो बच्चों के पिता को डंपर ड्राइवर ने मारी टक्कर, मौत।
HighLights
बड़ौता गांव के पास डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला।
32 वर्षीय बलकार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।
ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, करनाल। बड़ौता गांव के समीप शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार डंपर ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर कार दी। जिससे युवक नीच गिर गया और डंपर का एक टायर उसके उपर से गुजर गया।
हादसे के दौरान ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और डंपर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव बडौता निवासी 32 वर्षीय बलकार दोपहर को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव से मूनक की तरफ जा रहा था। गांव से करीब 100 मीटर आगे पीछे से आ रहे डंपर चालक ने उसे कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलकार परिवार का इकलौता बेटा था और खेती करता था। वह दो बच्चों को पिता था।
मिट्टी से भरे डंपर दिन रात गुजरते
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर दिन रात मिट्टी से भरे डंपर गुजरते हैं। बीजना, स्टौंडी के आस पास से मिट्टी का उठान लंबे समय से हो रहा है और बिना रोक टोक के यह डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनकी नंबर प्लेट भी नहीं होती और मिट्टी से भी ओवरलोड होते हैं।
इन्हें रोकने वाला न तो कोई पुलिस कर्मचारी है और न ही आरटीए विभाग के अधिकारी। इससे अलग टोल टैक्स से बचने के लिए भी अनेकों वाहन चालक यहां से गुजरते हैं।