Move to Jagran APP

हादसे का कारण बन रहा सड़क के बीच में गड़ा पत्थर

रेलवे रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बीच सड़क पर पड़ा बड़ा पत्थर हादसों का कारण बना हुआ है। सड़क के बीच में पत्थर होने के कारण यहां से वाहनों को आने-जाने तथा मोड़ने में काफी परेशानी होती है। पत्थर उठवाने को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों को कहा गया लेकिन आज तक भी समस्या हल नहीं हुई। नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों का समस्याओं के निदान के लिए ध्यान नही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार पत्थर उठवाने को लेकर कहा लेकिन आज तक भी यहां से पत्थर नहीं उठ पाया। सड़क के बीच में पत्थर पड़ा होने के कारण कई बार राहगीर भी चोटिल हो जाते हैं। यही नहीं आसपास के घरों के सामने पड़ा यह पत्थर लोगों को भी दुविधा में डाल रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस पत्थर को जल्दी से जल्दी यहां से उठवाया जाए ताकि राहगीरों को कोई परेशानी नहीं आए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:18 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:31 AM (IST)
हादसे का कारण बन रहा सड़क के बीच में गड़ा पत्थर
हादसे का कारण बन रहा सड़क के बीच में गड़ा पत्थर

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : रेलवे रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बीच सड़क पर पड़ा बड़ा पत्थर हादसों का कारण बना हुआ है। सड़क के बीच में पत्थर होने के कारण यहां से वाहनों को आने-जाने तथा मोड़ने में काफी परेशानी होती है। पत्थर उठवाने को लेकर कई बार नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन आज तक भी समस्या हल नहीं हुई। नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों का समस्याओं के निदान के लिए ध्यान नही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार पत्थर उठवाने को लेकर कहा, लेकिन आज तक भी यहां से पत्थर नहीं उठ पाया। सड़क के बीच में पत्थर पड़ा होने के कारण कई बार राहगीर भी चोटिल हो जाते हैं। यही नहीं आसपास के घरों के सामने पड़ा यह पत्थर लोगों को भी दुविधा में डाल रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस पत्थर को जल्दी से जल्दी यहां से उठवाया जाए, ताकि राहगीरों को कोई परेशानी नहीं आए।

loksabha election banner

चुनीत बंसल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.