समय पर नहीं मिलता ग्रामीण सफाई कर्मियों को वेतन : जो¨गद्र वाल्मीकि
राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने गांवों में सफाई कर्मचारियों के शोषण का मामला उठाया है। ग्रामीण सफाई कर्मियों को वेतन समय पर नहीं मिलता। कई-कई महीनों का वेतन सरपंचों ने रोक लिया है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जो¨गद्र वाल्मीकि ने सदस्यों सहित डाचर, गोंदर, अमुपुर, चकदा, बसली और घोघड़ीपुर का दौरा किया।
जासं, करनाल : राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने गांवों में सफाई कर्मचारियों के शोषण का मामला उठाया है। ग्रामीण सफाई कर्मियों को वेतन समय पर नहीं मिलता। कई-कई महीनों का वेतन सरपंचों ने रोक लिया है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जो¨गद्र वाल्मीकि ने सदस्यों सहित डाचर, गोंदर, अमुपुर, चकदा, बसली और घोघड़ीपुर का दौरा किया।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने इस दौरान बताया कि उनका जमकर शोषण हो रहा है। ग्राम पंचायतों के अधीन वह बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें डरा धमका कर खेतों में काम करवाया जाता है। कई-कई महीने वेतन नहीं मिलता। वेतन मांगने पर नौकरी से निकलवाने की धमकियां दी जाती है।
जो¨गद्र वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस किसी कर्मचारी या मजदूर का शोषण नहीं होने देगी। सरकार कर्मचारियों की ओर ध्यान दें। कर्मचारियों का वेतन रोकने और शोषण करने वाले सरपंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।