202 दिव्यांग बच्चों को मुफ्त बस पास वितरित
समावेशी शिक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा पास वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, इंद्री : समावेशी शिक्षा केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा पास वितरण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर दिव्यांग बच्चों को 202 मुफ्त बस और रेलयात्रा पास वितरित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के यशविन ने प्रदेश स्तर की गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हलके का नाम रोशन किया है। दिव्यांग बच्चे के साथ बस में उसकी देखरेख करने वाले माता, पिता या संरक्षक को भी मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम सुमित सिहाग, खंड विकास और पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर, प्रिंसिपल शोभा चौहान, वेद प्रकाश, महिद्र कांबोज, रणधीर सिंह, सरला सांगवान, जगदीश कुमार कांबोज और रोशन लाल मौजूद थे।