श्मशान भूमि सुधार सभा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : श्मशान भूमि सुधार सभा की प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक क
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : श्मशान भूमि सुधार सभा की प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मंच का संचालन उपप्रधान रामजी दास आहुजा ने किया। बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई तथा विभिन्न कार्यों पर सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में संस्था की कृषि योग्य सवा तीन एकड़ भूमि को पट्टे पर देने के लिए नीलामी की गई। सदस्यों ने पिछले कई सालों नि:स्वार्थ रूप से कार्य कर रहे भोलानाथ कपूर को सदस्य बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी अपनी सहमति जताई। इसके अलावा बैठक में सभी साइन बोर्ड के बैनर व अन्य कार्यो के प्रस्ताव को पारित किया गया। इस अवसर पर प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, महासचिव ज्ञानचंद अरोड़ा, उपप्रधान रामजीदास आहुजा, कोषाध्यक्ष वीरभान चावला, मा. लेखराज अरोड़ा, त्रिलोक खन्ना, मदन लाल अरोडा, सुरेन्द्र भाटिया, रमेश ¨सह, वेद व्यास मलिक, दर्शन शर्मा व कृष्ण लाल कटारिया मौजूद रहे।