तरावड़ी में श्रमिकों की मांगों और समस्याओं पर की चर्चा
भारतीय खाद्य निगम के प्रांगण में एफसीआइ श्रमिक यूनियन की मीटिग हुई। बैठक में श्रमिकों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारतीय खाद्य निगम के प्रांगण में एफसीआइ श्रमिक यूनियन की मीटिग हुई। बैठक में श्रमिकों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों से पेमेंट की रिकवरी नहीं की जाएगी। जो रिकवरी की जा चुकी है, वह राशि विभाग से श्रमिकों को वापस मिल जाएगी। उपाध्यक्ष शाहबाज आलम ने कहा कि विभागीय श्रमिकों का वेज रिवीजन लागू हो गया है। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। मुर्शीद आलम ने कहा कि श्रमिकों का पूलिग शिफ्टिग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अधिकार तभी मिल सकते हैं जब वह एकजुट रहेंगे। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और कर्तव्यों को भी निभाएं।
इस अवसर पर महासचिव उमेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शाहबाज आलम, मुर्शीद आलम, हसरूद्दीन, संगठन सचिव उत्तम किशोर, आल फूड एंड अलाईड यूनियन के उपाध्यक्ष राजकुमार राय, नागेश्वर राय, बिदेश्वरी मेहतो, निर्मल सिंह, राम गुलाम पासवान, सुरेश कुमार व बैजू चौधरी मौजूद रहे।