डॉ. जीपी सिंह चौधरी देवीलाल उत्कृष्ट समन्वित अनुसंधान पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना को प्रतिष्ठित चौधरी देवीलाल उत्कृष्ट समन्वित अनुसंधान परियोजना पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया है।
जागरण संवाददाता, करनाल : राष्ट्रीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना को प्रतिष्ठित चौधरी देवीलाल उत्कृष्ट समन्वित अनुसंधान परियोजना पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह पुरस्कार नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और डीजी डॉ. त्रिलोचन महापात्रा मौजूद रहे। इस समन्वित अनुसंधान परियोजना के माध्यम से आज तक देशभर में खेती के लिए लगभग 450 गेहूं की किस्मों और 95 जौ किस्मों को जारी किया गया है। इसी कार्यक्रम के माध्यम से एचडी 2967 और एचडी 3086, डीबीडब्ल्यू 173, डब्ल्यूबी 2 और डीबीडब्ल्यू 187 जैसी गेहूं किस्में विकसित की गई हैं।