Move to Jagran APP

पार्षदों के आपसी राजनीतिक विरोध और अधिकारियों की सांठगांठ कारण विकास कार्यो में बरता गया भेदभाव

सरकार द्वारा वैध की गई 21 कालोनियों के विकास में व्यापक स्तर पर भेदभाव हुआ है। नगरपालिका ने सिर्फ आठ कालोनियों में सुविधा देने पर फोकस किया जबकि 13 कालोनियों में एक ईंट भी नहीं लगाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:30 AM (IST)
पार्षदों के आपसी राजनीतिक विरोध और अधिकारियों की सांठगांठ कारण विकास कार्यो में बरता गया भेदभाव

संवाद सहयोगी, घरौंडा : सरकार द्वारा वैध की गई 21 कालोनियों के विकास में व्यापक स्तर पर भेदभाव हुआ है। नगरपालिका ने सिर्फ आठ कालोनियों में सुविधा देने पर फोकस किया जबकि 13 कालोनियों में एक ईंट भी नहीं लगाई। लोगों का आरोप है कि पार्षदों के आपसी राजनीतिक विरोध व अधिकारियों की सांठगांठ के कारण कालोनियों के विकास कार्यों में भेदभाव बरता गया। अधिकारियों ने विकसित हो चुकी गलियों को छोड़कर ऐसी गलियों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें इक्का-दुक्का मकान बने हुए हैं।

loksabha election banner

वर्ष-2018 में प्रदेश सरकार ने घरौंडा नगरपालिका सीमा के अंतर्गत आने वाली 21 कालोनियों को वैध किया था। दो वर्ष बीतने के बावजूद भी वैध हुई कालोनियों के निवासी मूलभुत सुविधाओं से वंचित हैं। कच्ची गलियों व गंदे पानी की निकासी का दंश झेल रहे लोगों का कहना है कि कालोनियों वैध होने के बाद वे कई बार नपा अधिकारियों से मिले और निर्माण कार्य करवाए जाने की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि विपरीत कालोनियों के विकास की प्लानिग नपा राजनीति की भेंट चढ़ गई। अधिकारियों और कुछ पार्षदों के तालमेल से अच्छी कंडीशन की गलियां उखाड़ कर दोबारा बना दी गई और ऐसी भी गलियों का निर्माण हुआ, जिनमें एक भी मकान नहीं है। दो वर्षो में नगरपालिका ने केवल आठ कालोनियों में गलियों नालियों के निर्माण पर फोकस रखा जबकि 13 कालोनियों के साथ सौतेला व्यवहार बरता गया। दो गुटों में बंटे पार्षदों की आपसी राजनीति कालोनियों में करवाए जाने वाले कार्यों पर हावी रही।

वार्ड संख्या 16 की पार्षद प्रोमिला ने कहा कि उनके वार्ड की खुराना कालोनी, रघुबीर विहार, राणा बाग़ कालोनी, अशोका कालोनी, विग कालोनी एक्सटेंशन पास ही हुई थी। इन कालोनियों के विकास कार्य सदन में स्वीकृत हुए थे। प्रोमिला ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में उन्हें गुमराह किया गया उनके वार्ड की वैध कालोनियों में काम नहीं हुआ। पार्षद ने कहा कि राजनीति के कारण विकास कार्यों में जनता के साथ धोखेबाजी की गई है।

वर्जन-

शहर की 21 कालोनियां वैध की गई थी। वैध हुई आठ कालोनियों में गलियों व नालियों के कार्य करवाए जा चुके हैं बाकी तेरह कालोनियों में अभी कार्य करवाए जाने हैं। अब नगरपालिका के पास विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध है। फंड मिलने के बाद इन कालोनियों में भी काम करवाए जाएंगे। -रविप्रकाश सचिव नगरपालिका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.