Move to Jagran APP

मतदान प्रतिशत के बढ़ने से ही होगा लोकतंत्र मजबूत

मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर ही सही मायने में लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। प्रजातंत्र की मजबूती का दायित्व प्रत्येक मतदाता को समझना होगा। मतदान केंद्र तक का सफर करने में होने वाली गर्व की अनुभूति का अहसास लेना चाहिए। जब आप अपना वोट डालते हैं तो यह भावना आती है कि वह भी इस देश के लोकतंत्र में अहम योगदान अदा कर रहे हैं। इन दिनों एक बात और महत्वपूर्ण है। आप किसी भी पार्टी का पक्ष लेने से पहले उसका घोषणा पत्र जरूर पढ़ें। मुद्दों को चिह्नित करें। इसके बाद प्रत्याशी की छवि देखें और उसके कार्यो का आंकलन करें। तमाम चीजों को कसौटी पर कसने के बाद ही अपनी पसंद से मतदान करें। जिला बार एसोसिएशन के प्रेजीडेंट रूम में दैनिक जागरण के हर वोट कुछ कहता है अभियान के तहत वकीलों ने विचार विमर्श किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 08:54 AM (IST)
मतदान प्रतिशत के बढ़ने से ही होगा लोकतंत्र मजबूत
मतदान प्रतिशत के बढ़ने से ही होगा लोकतंत्र मजबूत

जागरण संवाददाता, करनाल : मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर ही सही मायने में लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। प्रजातंत्र की मजबूती का दायित्व प्रत्येक मतदाता को समझना होगा। मतदान केंद्र तक का सफर करने में होने वाली गर्व की अनुभूति का अहसास लेना चाहिए। जब आप अपना वोट डालते हैं तो यह भावना आती है कि वह भी इस देश के लोकतंत्र में अहम योगदान अदा कर रहे हैं। इन दिनों एक बात और महत्वपूर्ण है। आप किसी भी पार्टी का पक्ष लेने से पहले उसका घोषणा पत्र जरूर पढ़ें। मुद्दों को चिह्नित करें। इसके बाद प्रत्याशी की छवि देखें और उसके कार्यो का आंकलन करें। तमाम चीजों को कसौटी पर कसने के बाद ही अपनी पसंद से मतदान करें। जिला बार एसोसिएशन के प्रेजीडेंट रूम में दैनिक जागरण के हर वोट कुछ कहता है अभियान के तहत वकीलों ने विचार विमर्श किया।

loksabha election banner

लोकतंत्र के पर्व में उत्साह से लें भाग

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक नागपाल ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। इसमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। हमे अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। एक सही फैसला अच्छा प्रतिनिधि हमें दिला सकता है। किसी के कहने पर नहीं अपने विवेक के आधार पर मतदान करना चाहिए। किसी के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। आपका वोट आपकी ताकत है। मतदान के लिए जरूर जाएं।

मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी

अधिवक्ता कर्मवीर मढांन ने कहा कि राजनीति का स्तर पहले की तुलना में बहुत गिरा है। चुनाव में अब बड़े स्तर पर धन बल का प्रयोग किया जाता है। इस स्थिति में मतदाताओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। किसी भी तरह के लालच में आने की बजाए देश की भलाई को प्राथमिकता में रखकर मतदान करना चाहिए। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।

कसौटी पर उतरे प्रत्याशी

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चांदवीर मढांन ने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठाकर मतदान करना चाहिए। प्रत्याशियों के प्रलोभन में आकर मतदान करना लोकतंत्र के लिए घातक है। हालांकि अब लोग जागरूक हो रहे हैं। वह प्रलोभन देने वालों और झूठे वादे करने वालों को पसंद नहीं करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। वोट देने से पहले प्रत्याशियों को कसौटी पर भी कस लेना चाहिए।

मतदान के लिए करें प्रेरित

एडवोकेट विशाला गौड़ ने कहा कि मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर जरूर जाएं। जब जागरूक करने के लिए इतना प्रयास किए जा रहे हैं तो हमारा भी दायित्व बनता है कि लोगों के काम आने वाले प्रत्याशी को वोट दें। यदि कोई मतदाता वोट डालने नहीं जा रहा है तो उसके पास जाकर उसे मतदान के लिए प्रेरित करें।

अपने विवेक से करें मतदान

पूर्व प्रधान निर्मलजीत सिंह विर्क ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए प्रत्याशी जाति, धर्म, भय से लेकर प्रलोभन देने तक का सहारा लेते हैं। मतदाता इससे भ्रमित होकर मतदान कर देता है। यह प्रवृति लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को नैतिकता व स्वयं के विवेक पर मताधिकार कर प्रयोग करना चाहिए।

सुनिश्चित करें कोई सदस्य मतदान से वंचित नहीं रहे

अधिवक्ता पवन मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं को सजग और समझदार बनने की जरूरत है। तभी जाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लक्ष्य प्रत्येक मतदाता को निर्धारित करना होगा। अपने मत के प्रयोग के साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके घर का अन्य कोई सदस्य मतदान से वंचित नहीं रह जाए। इसके बाद यही बात पड़ोस में भी लागू करनी होगा।

जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें

अधिवक्ता सुरजीत सिंह नरवाल ने कहा कि हर मतदाता को वोट डालकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज पूरा करना चाहिए। प्रत्येक मतदाता को यह अधिकार है कि वह अपने पसंद का प्रत्याशी चुने और उसे वोट दें। लेकिन इस अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान का दायित्व अदा करना जरूरी है।

मतदान का संकल्प लें युवा

एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवरप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि मतदाताओं का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें ताकि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। युवाओं को मतदान करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्याशियों का भी आंकलन करना चाहिए। यह देखना चाहिए कि कौन जनता के हित में है और कौन नहीं।

सही जनप्रतिनिधि का करें चयन

एडवोकेट जितेंद्र सिंह ने कहा कि वोट किसे करना है और क्यों करना है। यह फैसला सोच समझ कर लेना चाहिए। वोट देने से एक अच्छे सरकार का निर्माण हो जो जनता के दुख दर्द को समझे। अपने विवेक से सही जनप्रतिनिध का चयन करना चाहिए। यह संकल्प लें कि लोकतंत्र के महापर्व में हम एकजुटता के साथ मतदान करेंगे।

लोकतंत्र की नींव मजबूत करने को मतदान करें

एसोसिएशन के सचिव नरेश राणा ने कहा कि संविधान ने देश की जनता को मत का अधिकार दिया है जिसका सही इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सबको आगे आना होगा। मत के महत्व को समझते हुए मतदाताओं को मतदान में आगे आना होगा। तब लोकतंत्र की नींव और मजबूत होगी। एक वोट से देश का निर्माण का फैसला किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.