Move to Jagran APP

बाढ़ से बचाव कार्यो के लिए यमुना का दौरा करने पहुंचे डीसी

इंद्री जल सेवाएं मंडल की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए 11 करोड़ रुपये का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित राशि से यमुना के साथ लगते 9 कॉम्पलेक्स पर पुराने स्टोन स्टड व रिवेटमेंट यानि सहारे की दीवार की मरम्मत किए जाने के साथ-साथ कुछ नए स्टड भी बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:40 AM (IST)
बाढ़ से बचाव कार्यो के लिए यमुना का दौरा करने पहुंचे डीसी
बाढ़ से बचाव कार्यो के लिए यमुना का दौरा करने पहुंचे डीसी

जागरण संवाददाता, करनाल : इंद्री जल सेवाएं मंडल की ओर से बाढ़ से बचाव के लिए 11 करोड़ रुपये का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित राशि से यमुना के साथ लगते 9 कॉम्पलेक्स पर पुराने स्टोन स्टड व रिवेटमेंट यानि सहारे की दीवार की मरम्मत किए जाने के साथ-साथ कुछ नए स्टड भी बनाए जाएंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिचाई और राजस्व विभाग के अधिकारियों को साथ यमुना क्षेत्र का दौरा किया। कलसौरा काम्प्लेक्स पर जाकर स्टड व रिवेटमेंट के कार्य का निरीक्षण किया। शेरगढ़ टापू कांप्लेक्स पर 9 नए स्टोन स्टड (पत्थर की ठोकरें) बनाई जानी हैं। उपायुक्त ने कुंडाकलां, मुस्तफाबाद, ढाकवालां और सदरपुर कॉम्पलेक्स का भी दौरा किया। सिचाई विभाग के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्य वर्ष 2020 के प्रस्तावित एजेंडा के अनुसार करवाए जाएंगे, ताकि यमुना के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव किया जा सके। दौरे में एसीयूटी आयुष सिन्हा, वन मंडल अधिकारी विजेंद्र कुमार, करनाल के एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक, एसडीएम सुमित सिहाग, डीआरओ श्याम लाल, तहसीलदार राजबख्श व दर्पण कांबोज, बीडीपीओ अंग्रेज सिंह, रणबीर गोयत उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.