Move to Jagran APP

दयाल सिंह स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इसरो का शैक्षिक भ्रमण

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 के विद्यार्थियों के एक दल का इसरो श्रीहरिकोटा चेन्नई शैक्षिक भ्रमण कर आने पर स्वागत किया गया। इस यात्रा में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से विभिन्न जानकारियां हासिल की तथा अंतरिक्ष योजनाओं की जानकारियां भी ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 06:37 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 06:37 AM (IST)
दयाल सिंह स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इसरो का शैक्षिक भ्रमण
दयाल सिंह स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इसरो का शैक्षिक भ्रमण

जागरण संवाददाता, करनाल: दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 के विद्यार्थियों के एक दल का इसरो श्रीहरिकोटा चेन्नई शैक्षिक भ्रमण कर आने पर स्वागत किया गया। इस यात्रा में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से विभिन्न जानकारियां हासिल की तथा अंतरिक्ष योजनाओं की जानकारियां भी ली। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से चंद्रयान एवं अंतरिक्ष में हो रहे घटनाक्रम के बारे में भी जाना। विद्यालय की ओर से शैक्षिक भ्रमण पर नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 33 विद्यार्थी गए थे। दल के सभी सदस्यों के लिए इसरो का यह भ्रमण इसलिए भी यादगार रहा क्योंकि यहां वे सभी रॉकेट लांचिग के गवाह बने। उन्होंने वहां पर इसरो के अतिरिक्त पांडुचेरी और महाबलीपुरम मंदिर के इतिहास और महत्व को भी जाना। शैक्षिक भ्रमण दल को प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

loksabha election banner

विद्यालय की अकादमी सलाहकार नीना राय सिंह ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान व गणित के उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी जानकारियां प्राप्त कराना है। इसके साथ ही समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता और भाईचारे की भावना को प्रबल करना था। दल का नेतृत्व शिक्षिका विजया मदान एवं नीलम शर्मा ने किया। जिसमें बच्चों ने कंप्यूटर, अंतरिक्ष विज्ञान की प्रयोगशाला और लाइब्रेरी पहुंचकर जानकारी हासिल की। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए इस तरह के शैक्षिक भ्रमण बहुपयोगी साबित होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.