Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार देश का दुश्मन और भ्रष्टाचारी देशद्रोही : अरोड़ा

भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए सम्पूर्ण देश में कार्य कर रहे संगठन एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक वीरवार को राष्ट्रीय कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:50 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:50 AM (IST)
भ्रष्टाचार देश का दुश्मन और भ्रष्टाचारी देशद्रोही : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, करनाल : भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए सम्पूर्ण देश में कार्य कर रहे संगठन एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक वीरवार को राष्ट्रीय कार्यालय में हुई। इस मौके पर गो¨वदा बावा व सुरेंद्र कुमार को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं प्रदेश संयोजक हरियाणा अमरजीत ¨सह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर पद की गरिमा में रहकर कार्य करने की शपथ दिलाई। अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास का दुश्मन है और भ्रष्टाचारी देशद्रोही। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण देश में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल-कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, आदर्श अग्रवाल, शिव वालिया, हरीश छाबड़ा, रविन्द्र पाल, अनुज गोयल, नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.