यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीटीपी की कार्रवाई के बाद भी चल रहा निर्माण कार्य
संवाद सहयोगी असंध शहर में सफीदों रोड पर पांच एकड़ में कटी अवैध कालोनी पर डीटीपी की

संवाद सहयोगी, असंध शहर में सफीदों रोड पर पांच एकड़ में कटी अवैध कालोनी पर डीटीपी की कार्रवाई के बाद भी कालोनी में दिनरात निर्माण कार्य चल रहा है। जिस तरफ असंध प्रशासन के किसी भी अधिकारी का कोई भी ध्यान नहीं है। जिस कारण भू-माफिया हर रोज कालोनी में मिट्टी डाल रहा है और दिन रात सड़कों के निर्माण में जुटा हुआ है। अगर डीटीपी विभाग अभी इस मामले पर संज्ञान लेकर कालोनी काटने वाले लोगों पर भारी जुर्माना लगाए और केस दर्ज करवाए तो लोगों को यहां लुटने से बचाया जा सकता है। वहीं कालोनी काटने वाले अपनी
ऊपर तक पहुंच की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रह हैं। फिलहाल फुल पेमेंट के एग्रीमेंट में प्लाटों का सौदा किया जा रहा है। जब कालोनी में लोग प्लाट लेकर निर्माण करना शुरू करेंगे तो इसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेगा तो लोगों को नुकसान होगा। वहीं अगर विभाग अभी कड़ी कार्रवाई करे तो कालोनाइजरों को यहां विभाग से सीएलयू लेकर कालोनी काटनी पड़ेगी। लेकिन इस तरफ स्थानीय अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कालोनाइजर खुद की प्रशासन में जान पहचान होने की बात कहकर लोगों को प्लाट खरीदने के लिए भ्रमित कर रहे हैं। हालांकि यह कालोनी पूर्ण रूप से अवैध है। अवैध कालोनी काटने वालो को न तो प्रशाशन का डर है और न ही सरकार की तरफ से इसे रोका जा रहा है। प्रशासन की गहरी नींद में सोने का फायदा उठाकर भू माफिया लोगों को चपत लगा रहे हैं। वर्जन असंध में सफीदों रोड पर कटने वाली कालोनी पर दो बार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। अगर दोबारा कालोनाइजर निर्माण कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत दी जाएगी और दोबारा से कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि कोई भी कालोनाइजरों के झांसे में आकर प्लाट न खरीदे। वैध कालोनी में ही प्लाट
खरीदे। सफीदों रोड पर कट रही नई कालोनी पूर्ण रूप से अवैध है।
विक्रम सिंह, डीटीपी, करनाल।
