महिला विरोधी नीतियों पर फूंका पुतला
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला विरोधी नीतियों के विरोध में किया रोष प्रदर्शन जागर
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला विरोधी नीतियों के विरोध में किया रोष प्रदर्शन जागरण संवाददाता, करनाल
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने कमेटी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले कर्ण पार्क में समिति के कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता तोषी देवी ने की। इसमें महिलाओं पर ¨हसा व यौन उत्पीड़न पर चर्चा की गई। समिति ने मांग की कि रेवाड़ी की मेधावी छात्रा से सामूहिक बलात्कार के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस प्रकरण में सरकार व पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये की कड़े शब्दों में ¨नदा की गई। समिति की उपाध्यक्ष राकेश ने कहा कि प्रदेश महिलाओं व छोटी बच्चियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गया है। सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से फेल है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कर्ण पार्क से कमेटी चौक तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सीटू से कामरेड जोगा ¨सह, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति से डॉ अशोक कुमार, एसएफआई से अश्वनी, दीपू, विकास, लक्ष्मी, मीरा, सुदेश, मनु, गीता, संतोष देवी, कांता, सुमन व स्वाति मौजूद रहे।