Move to Jagran APP

बरसात के बाद बढ़ी ठंड, 6.0 डिग्री तक आया न्यूनतम तापमान

बरसात के बाद मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। ठंड बढ़ गई है। लोग शीतलहर में ठिठुरने लगे हैं और अलावा का सहारा ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:40 AM (IST)
बरसात के बाद बढ़ी ठंड, 6.0 डिग्री तक आया न्यूनतम तापमान
बरसात के बाद बढ़ी ठंड, 6.0 डिग्री तक आया न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल : बरसात के बाद मौसम ने एक बार फिर यूटर्न लिया है। ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही बर्फीली हवा चली। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में दो दिनों में 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 81 फीसद रह गई। हवा 3.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

loksabha election banner

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन सूर्य निकलने के बाद साफ हो जाएगी।

बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंडक

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बरसात के साथ ओलावृष्टि ने मौसम में ठंडक घोल दी है। इस बार सर्दी के मौसम में ऐसा हुआ है कि जब भी मौसम का मिजाज गर्म हुआ, पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे मौसम ने यूटर्न ले लिया। इससे पहले भी जब भी तापमान बढ़ा बरसात हुई है। इधर कृषि विभाग का कहना है कि इस बार ठंड लंबी चली तो गेहूं की अच्छी पैदावार होगी। जिले में 1.72 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.