Move to Jagran APP

हरियाणा में किसानों की फसल तबाह, करनाल में CM नायब सैनी के आगे छलका अन्नदाताओं का दर्द

Haryana Latest News हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी आज करनाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने किसानों की फसलों का जायजा लिया जो बारिश और ओलों की मार से तबाह हो गई। मुख्यमंत्री ने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव सहायता प्राप्त करवाई जाएगी। किसानों की फसलों पर अब आग का खतरा भी मंडरा रहा है

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Sat, 20 Apr 2024 04:28 PM (IST)
हरियाणा में किसानों की फसल तबाह, करनाल में CM नायब सैनी के आगे छलका अन्नदाताओं का दर्द
Haryana News: करनाल में CM नायब सैनी के आगे छलका अन्नदाताओं का दर्द

जेएनएन, करनाल। CM Nayab Saini in Karnal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल दौरे पर हैं। यहांं वह इंद्री के धमनहेड़ी गांव मे पहुंचे। जहां उन्होंने बीते रोज ओलों से तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद प्राप्त करवाने का आश्वासन दिया। 

शनिवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शहर के सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्णकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद शहर में ही उनके तीन अन्य स्थानों पर भी जनसंपर्क के कार्यक्रम निर्धारित हैं।

मौसम की मार झेल रही फसलें

हरियाणा में इन दिनों ओलावृष्टि और बारिश के चलते किसानों की पक्की-पकाई फसल पर खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं प्रदेश में खेतों में आग से भी किसानों की फसल नष्ट हो रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज करनाल दौरे पर किसानों के साथ बातचीत की। अन्नदाताओं का कहना है कि  ओलावृष्टि से इंद्री, गढ़ी बीरबल और घरौंडा इलाके में खड़ी फसल धरती में बिछ गई है। आंधी से बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर गिरे पेड़ पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में आंधी से 50 खंभे गिरने से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

यह भी पढ़ें- Train Cancel in Haryana: किसानों के आंदोलन से यात्रियों पर आफत, शताब्दी समेत नौ ट्रेनें रद; 12 से ज्यादा डायवर्ट

यह भी पढ़ें- Punjab Haryana High Court: हरियाणा-पंजाब के 135 जजों के तबादला और प्रमोशन संबंधी आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट