सिविल सर्जन ने किया नेत्रदान के लिए प्रेरित
हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइडस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे 33वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 100 से ज्यादा स्काउट्स और गाइडस ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइडस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे 33वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 100 से ज्यादा स्काउट्स और गाइडस ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
अश्विनी ने पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सपना जैन ने कहा कि स्काउ¨टग का प्रयास हमेशा ही समाज को जागरूक करना है। इस नेत्रदान पखवाड़ा पर यह कार्य सराहनीय है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर ¨सह सिरोही ने कहा कि नेत्रदान महादान ही नहीं यह एक महा अभियान है। नेत्रदान का शास्त्र में भी बड़ा महत्व बताया गया है। डॉ. आशुतोष ने कहा कि मृत्यु के पश्चात छह घंटे तक शरीर के अंगों का दान किया जा सकता है। डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री ने बताया कि पखवाड़े का समापन समारोह आठ सितंबर को डीएवी स्कूल में होगा। नेत्रदान अभियान को महापर्व के रूप में मनाया गया। एक हजार से ज्यादा स्काउट गाइडस ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। इस अवसर पर डा. अनिल ने नेत्रदान को लेकर कविता पढ़ी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर, प्राइमरी स्कूल प्रेमनगर व प्रकाश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सफल संचालन में किरण, रामनिवास, हंसराज, राजश्री, सुशीला, रवि, कामना व महावीर का योगदान रहा।