स्वच्छ भारत अभियान पर बच्चों ने बनाए मॉडल
संवाद सहयोगी, बल्ला महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, बल्ला
महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत समाजसेवी देवेंद्र मान ने रिबन काटकर की। प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान व श्यामा मुखर्जी स्कीम के मॉडल प्रदर्शनी में दिखाए। 12वीं कक्षा के सचिन, जतिन व रवि ने शोर ऊर्जा से चलने वाली ट्रेन के मॉडल से गांव के बदलते स्वरूप के बारे में बताया। 10वीं कक्षा के छात्रों ने गीता का उपदेश देते श्रीकृष्ण व मनुष्य एवं प्रकृति के बारे में मॉडल बनाए। 9वीं कक्षा के बच्चों ने जैविक खेती व खेल स्टेडियम से शरीर स्वस्थ रखने का मॉडल दिखाया। 11वीं कक्षा की छात्राओं ने हरियाणा विधानसभा व अशोक वाटिका का मॉडल प्रदर्शनी में रखा। 12वीं कक्षा के साइंस संकाय के बच्चों ने जल शुद्धीकरण, सौर ऊर्जा व सीएनजी से संबधित मॉडल से प्रतिभा दिखाई। 10वीं कक्षा की छात्राओं के सात अजूबों को ग्रामीण निहारते रह गए। प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने भी अपने मॉडल पेश किए। स्कूल प्रबंधक नरेंद्र आर्य ने बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कविता मान, गौत्तम दत्त, प्रेरणा अरोड़ा, रंजनी, रूबी मान, कविता, पायल, विजय,नरेश, सुरेश, नैंसी व पूनम मौजूद रहीं।