सांता क्लॉज की ड्रेस पहन स्कूल पहुंचे बच्चे, केक काटकर क्रिसमस कैरोल पर की मस्ती
करनाल में सोमवार को क्रिसमस डे उत्साह से मनाया गया। कई स्कूलों में बच्चे शांता क्लॉज बनकर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, करनाल : जिले भर में सोमवार को क्रिसमस डे उत्साह से मनाया गया। कई शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इधर सामाजिक संस्थाओं की ओर से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों से केक कटवाकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। स्कूलों में हुए कार्यक्रमों में बच्चे सांता क्लोज की ड्रेस में खूब मस्ती करते नजर आए।
फोटो-- 37 नंबर है।
एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस सैलिब्रेशन हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन सरदार दीवान कुलदीप ¨सह चौपड़ा, वाइस चेयरमैन सरदार अचरण ¨सह, मैनेजर जीपी ¨सह ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। वहीं ¨प्रसिपल हरजीत चावला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बर्थ ऑफ जीजस क्राइस्ट व ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने क्रिसमस केक काटकर पर्व को यादगार बनाया।
फोटो---39 नंबर है।
सांटा ने बांटी छोटे बच्चों का टाफियां
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में क्रिसमस मनाया गया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छोटे बच्चे लाल और सफेद रंग के कपड़ों में उत्साहित नजर आए। उन्होंने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। क्रिसमस कैरोल गाये और नाटक एवं समूह गीत भी प्रस्तुत किया। इस बीच सांता क्लॉज बनकर आए टीचर ने सभी बच्चों को टॉफियां बांटी और उनके साथ नृत्य किया। प्रधानाचार्य मंतोष पाल ¨सह ने बच्चों को क्रिसमस का महत्व बताया।
लघु नाटिका से डाला क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश
दयाल ¨सह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात में क्रिसमस पर्व रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमिक एडवाइजर नीना रॉय ¨सह ने की। इस दौरान बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य शालिनी नारंग ने भगवान यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
फोटो---40 नंबर है।
क्रिसमस कैरलस गुनगुना की मस्ती
पुरानी हाउ¨सग बोर्ड कालोनी स्थित वंडर किड्स प्ले वे स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत ही सुंदर क्रिसमस ट्री सजाया। क्रिसमस कैरलस गुनगुनाएं, डांस किया और बहुत मस्ती की। स्कूल के निदेशक स्वतंत्र कुकरेजा ने कहा कि हमें सब त्योहार मिलजुलकर हर्षोल्लास से मनाने चाहिए। इस अवसर पर गुरप्रीत, मयंकिता, शिखा, करूणा, कंचन, निशा और संध्या मौजूद रहे।
फोटो---54 नंबर है।
बच्चों ने केक काटकर मनाया क्रिसमस डे
करनाल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रि¨सपल निशा खुराना ने बच्चों से केक कटवाया। वहीं सांता क्लोज ने विद्यार्थियों को टॉफियां वितरित कर उनके साथ मस्ती की। इस दौरान फ्लावर मेंकिग, कार्ड मेंकिग व ट्री मेकिग प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। निदेशक विनोद सांगवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।