रात को दीवार फांदकर बाल भवन से बच्चा फरार
मधुबन स्थित बाल भवन से एक बच्चा दीवार फांद कर फरार हो गया। बच्चा मंदबुद्धि बताया जा रहा है। बाल भवन के अधिकारियों ने बच्चे के फरार होने की शिकायत मधुबन पुलिस में दी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 07:50 AM (IST)
संस, घरौंडा : मधुबन स्थित बाल भवन से एक बच्चा दीवार फांद कर फरार हो गया। बच्चा मंदबुद्धि बताया जा रहा है। बाल भवन के अधिकारियों ने बच्चे के फरार होने की शिकायत मधुबन पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार की शाम बाल भवन के बच्चे खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। शाम को बच्चों की गिनती पूरी थी, लेकिन जब सुबह बच्चों की गिनती की गई तो एक बच्चा कम मिला। बाल भवन के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि फरार हुआ 12 वर्षीय आकाश गुरुग्राम का रहने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे ने आधी रात के वक्त दीवार फांदी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें