Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दे : विजयवर्धन

हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने किसान संगठनों की तरफ से आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान के दृष्टिगत उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जानमाल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 08 Dec 2020 07:28 AM (IST)
Hero Image
कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दे : विजयवर्धन

फोटो---04 नंबर है। - मुख्य सचिव ने वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा भारत बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं ना होने दें बाधित

जागरण संवाददाता, करनाल :

हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने किसान संगठनों की तरफ से आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान के दृष्टिगत उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जानमाल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने जिले में स्थिति पर कड़ी नजर रखें तथा कानून व्यवस्था खराब नहीं होने दें। आवश्यक सेवाएं सहित ट्रैफिक भी बाधित ना होने दें।

मुख्य सचिव ने सोमवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से भारत बंद को मद्देनजर रखते हुए करनाल सहित प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी करें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानों के धरना स्थलों के बारे में जानकारी हासिल करें तथा वहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आवश्यक सेवाएं नहीं होंगी बाधित

एडीसी वीना हुड्डा ने बताया कि लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में व्यापार मंडल तथा अन्य सहयोगी संगठनों ने बाजार खुला रखने के संकेत दिए हैं। पेट्रोल पंप तथा अनाज मंडी बंद रखने के बारे में जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले में आवश्यक सेवाएं बाधित नही होने दी जाएंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, असंध के एसडीएम साहिल गुप्ता व घरौंडा की एसडीएम डा. पूजा भारती उपस्थित रहीं।