मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवारों को किया सम्मानित
कल्याण फार्म पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और शहीद के परिवारों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 09:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : कल्याण फार्म पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और शहीद के परिवारों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना प्रमुख अभियान के तहत घर-घर में जाकर वोटरों से बातचीत की जा रही है और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक हरविद्र कल्याण, सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, चंद्रप्रकाश कथूरिया मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें