बोर से जमीन में छोड़ रहे केमिकलयुक्त पानी
संवाद सहयोगी, घरौंडा बरसत गांव के आसपास स्थित हैंडलूम और कंबल फैक्ट्रियां भूजल को जहरीला बना रही हैं। फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी बो¨रग के जरिये जमीन में छोड़ा जा रहा है। फैक्ट्री के अंदर चल रहे इस खेल का खुलासा फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर डाले एक वीडियो से किया है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा
बरसत गांव के आसपास स्थित हैंडलूम और कंबल फैक्ट्रियां भूजल को जहरीला बना रही हैं। फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी बो¨रग के जरिये जमीन में छोड़ा जा रहा है। फैक्ट्री के अंदर चल रहे इस खेल का खुलासा फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर डाले एक वीडियो से किया है। ग्राम पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के आसपास बनी पांच फैक्ट्रियों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए।
फैक्ट्रियों के आसपास पड़े खाली खेत और प्लाट केमिकल युक्त पानी के तलाब में बदल चुके हैं। बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीण कई बार विरोध जता चुके हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। सोशल मीडिया में डाले गए वीडियों में एक कर्मचारी ने खुलासा किया कि कैसे फैक्ट्री में बने बो¨रग के जरिये जहरीला पानी भूजल तक पहुंचाया जा रहा है। संबंधित फैक्ट्री के मालिक इसे मजाक बता रहे हैं। इससे पहले भी कई बार ग्राम पंचायत ने फैक्ट्रियों से निकले केमिकल युक्त पानी के टैंकर गाव के आसपास खाली करते समय पकड़े हैं। ये कहते हैं फैक्ट्री मालिक
फैक्ट्री के मालिक मित्तल का तर्क है कि फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने मजाक में यह शरारत की है। बाद में कर्मचारी ने अपनी गलती भी मान ली है। हमारी फैक्ट्री में ईटीपी प्लांट लगा है। इस प्लांट के जरिये हम पानी को साफ करके इस्तेमाल करते हैं। केमिकल युक्त पानी भूमि के जल में छोड़े जाने का आरोप बिल्कुल गलत है। वर्जन-
गांव के आस-पास बनी फैक्ट्रियों से प्रदूषण बढ़ा है। कई बार फैक्ट्रियों के टैंकर पकड़े हैं, जो सड़क और गांव के जोहड़ में केमिकल युक्त पानी छोड़ रहे थे, लेकिन इस वीडियो को गंभीरता से लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने पांच फैक्ट्रियों के खिलाफ नोटिस जारी किए है। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-महेश कुमार मलिक, सरपंच ग्राम पंचायत बरसत।