शाहाबाद ढाबे से लूटा कैंटर बरामद
शाहाबाद स्थित ढाबे से लूटा कैंटर इंद्री क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 08:34 AM (IST)
शाहाबाद ढाबे से लूटा कैंटर बरामद
संवाद सूत्र, गढ़ी बीरबल : शाहाबाद स्थित ढाबे से लूटा गया कैंटर इंद्री क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि गुरुवार रात सूचना प्राप्त हुई कि चार बदमाश शाहाबाद के ढाबे से कैंटर लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम रात को गश्त पर थी। पुलिस ने गढ़ीबीरबल में नाकाबंदी की तो अज्ञात बदमाश कैंटर लेकर गढ़पुर टापू की तरफ भागते मिले। आरोपितों ने पुलिस की जीप को टक्कर मारने का प्रयास किया। घेराबंदी होते देख कैंटर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। कैंटर को शाहाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें