व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को वोट डालने के लिए प्रेरित
हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर नेहरू पैलेस में बैठक की।
जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर नेहरू पैलेस में बैठक की। इसमें व्यापार मंडल की अलग-अलग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों व अन्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए इस बात का अनुरोध किया गया कि वे 12 मई को परिवार के सभी सदस्यों के वोट जरूर दें और दूसरों को भी मत देने के लिये प्रेरित करें। ये जागरूकता अभियान सभी एसोसिएशन अपने-अपने व्यापारी संगठनों में भी चलाए।
प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हमेशा की तरह इन चुनावों में व्यापारी वर्ग की विशेष भूमिका रहने वाली है। पूरा प्रदेश का व्यापारी व्यापार मंडल के तले संगठित है और अपने मत का प्रयोग अपनी सूझ-बूझ के साथ अवश्य करें।
कृष्ण लाल तनेजा अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल इकाई करनाल ने आग्रह किया कि सभी व्यापारी 12 मई का दिन एक पर्व की तरह मनाएं। और सभी संगठित होकर अपना वोट अवश्य डालें। उन्होंने कहा कि बाजारों में चुनाव को लेकर पूरी तरह चहल-पहल है और व्यापारियों में वोट डालने का पूरा उत्साह है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश भाटिया, चेयरमैन कैलाश चंद गुप्ता, प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, उप-प्रधान अजीत सिंह चावला, प्रेमसागर हांडा, विपिन शर्मा, उपप्रधान नीरज उप्पल, परविन्द्र पाल सिंह, जेसी बब्बर, हरबंस लाल चानना व हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।