छात्राओं के लिए सुबह आठ बजे बस सेवा शुरू
कस्बे की छात्राओं के लिए रोडवेज की तरफ से सुबह आठ बजे बस सेवा शुरू की गई है। नगरपालिका चेयरमैन सनमीत कौर आहूजा ने हरी झंडी दिखाकर बस को करनाल के लिए बृहस्पतिवार को रवाना किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : कस्बे की छात्राओं के लिए रोडवेज की तरफ से सुबह आठ बजे बस सेवा शुरू की गई है। नगरपालिका चेयरमैन सनमीत कौर आहूजा ने हरी झंडी दिखाकर बस को करनाल के लिए बृहस्पतिवार को रवाना किया। ट्रैफिक इंचार्ज नफे सिंह ने बताया कि यह बस नीलोखेड़ी से सुबह आठ बजे चलेगी तथा करनाल से नीलोखेड़ी के लिए दोपहर तीन बजे रवाना होगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जय भगवान सीकरी, राजबीर शर्मा, बलबीर शर्मा, राजकुमार धवन, पार्षद गुरनाम सिंह, पार्षद अर्जुन दास, पार्षद सुखविद्र कैनवाल (बबलू) आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें