Move to Jagran APP

पराली में आग : प्रकृति को नुकसान, बढ़ेगा तापमान, घटेगा पानी

पराली में आग महज धुएं से होने वाले प्रदूषण का मसला नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे जमीन, आसमान, हवा और पताल चारों प्रभावित हो रहे हैं। आकृति संस्था के अध्यक्ष अनुज सैनी ने बताया कि प्रदेश में 40 लाख टन पराली जलाई जाती है। पर्यावरणविदों के अनुसार यदि किसान नहीं जागे तो अगले 20 से 30 साल में भूमि की उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाएगी। तापमान बढ़ने से पानी की मांग 20 फीसद तक बढ़ेगी, जबकि इसकी उपलब्धता 15 फीसद तक घट जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM (IST)
पराली में आग : प्रकृति को नुकसान, बढ़ेगा तापमान, घटेगा पानी
पराली में आग : प्रकृति को नुकसान, बढ़ेगा तापमान, घटेगा पानी

जागरण संवाददाता करनाल

loksabha election banner

पराली में आग महज धुएं से होने वाले प्रदूषण का मसला नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे जमीन, आसमान, हवा और पताल चारों प्रभावित हो रहे हैं। आकृति संस्था के अध्यक्ष अनुज सैनी ने बताया कि प्रदेश में 40 लाख टन पराली जलाई जाती है। पर्यावरणविदों के अनुसार यदि किसान नहीं जागे तो अगले 20 से 30 साल में भूमि की उत्पादन क्षमता बहुत कम हो जाएगी। तापमान बढ़ने से पानी की मांग 20 फीसद तक बढ़ेगी, जबकि इसकी उपलब्धता 15 फीसद तक घट जाएगी। पराली में जहरीली गैसें

एक टन पराली जलाने से हवा में तीन किलो कार्बन कण, 1513 किग्रा कार्बन डाइऑक्साइड, 92 किलोग्राम कार्बन मोनोऑक्साइड, 3.83 किग्रा नाइट्रस ऑक्साइड, 0.4 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड, 2.7 किग्रा मीथेन और 200 किलो राख घुल जाती है। खेती पर मार

किसानों के पराली जलाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता लगातार घट रही है। इस कारण भूमि में 80 फीसद तक नाइट्रोजन, सल्फर और 20 फीसद अन्य पोषक तत्वों में कमी आई है। मित्र कीट नष्ट होने से शत्रु कीटों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे फसलों में बीमारियां हो रही हैं। मिट्टी की ऊपरी परत कड़ी होने से जलधारण क्षमता में कमी आई है। बढ़ने लगे मरीज

प्रदूषित कण शरीर के अन्दर जाकर खांसी को बढ़ाते हैं। अस्थमा, डायबिटीज के मरीजों को सांस लेना दूभर हो जाता है। फेफड़ों में सूजन सहित टांसिल, इन्फेक्शन, निमोनिया और हार्ट की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा परेशानी होती है। गंभीरता दिखाए सरकार

सिर्फ कानून बनाकर ही समस्या से पार पाना संभव नहीं। सरकारी स्तर पर हैप्पी सीडर, जीरो टीलेज मशीन, रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रों पर अनुदान बढ़ाया जाए। किसानों को अनुदान पर बीज मिले। पंजाब की तरह प्रोत्साहन राशि शुरू की जा सकती है। बॉयोमास पावर प्लांट लगाए जाएं तो करीब 44 लाख टन कृषि वेस्ट की खपत हो सकती है। आकृति ने चलाया पांच जिलों में अभियान

अनुज ने बताया कि उन्होंने अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल और कैथल में पराली के लिए एक अभियान चलाया है। इसमें उन्होंने किसानों को न सिर्फ पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर रहे हैं, इसके साथ ही उन्हें इससे निपटने के उपाय की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि देखने में आ रहा है कि सरकारी स्तर पर घोषणाएं तो खूब हो रही है, लेकिन अमल में लाने की दिशा में ज्यादा कुछ नहीं हो रहा है। इस वजह से किसानों के सामने आग लगाने के सिवाय कोई चारा नहीं बच रहा है। उन्होंने बताया कि पुराली की समस्या से निपटने के लिए किसानों को अभी भी पर्याप्त संख्या में उपकरण नहीं मिल रहे हैं। इसे बढ़ाने की संख्य जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.