Move to Jagran APP

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सामने आया भाजपा का दलित चेहरा : तंवर

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 08:15 PM (IST)
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सामने 
आया भाजपा का दलित चेहरा : तंवर
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सामने आया भाजपा का दलित चेहरा : तंवर

संवाद सहयोगी, घरौंडा : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस पहले से ही दलितों के आरक्षण के खिलाफ थी।

loksabha election banner

वे बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज बेगमपूर द्वारा घरौंडा में आयोजित हरियाणा बचाओ, परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। उससे स्पष्ट हो चुका है कि 2019 में भाजपा की सत्ता से 50 साल के लिए विदाई हो जाएगी। भाजपा आने वाले 50 सालों तक सत्ता से बेदखल होगी। उन्होंने मोदी और खट्टर सरकार को देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि इससे अनुसूचित जाति और जन-जाति पर और अधिक अत्याचार बढ़ेंगे। सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पाई। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला दे दिया। कांग्रेस इसका विरोध करती है और सुप्रीम कोर्ट से मांग करती है कि इस पर पुर्नविचार किया जाएं।

इस अवसर पर मनोज बेगमपूर, राफल बेगमपूर, कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर ¨सह, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा राणा, पूर्व मंत्री विजेन्द्र कादियान, मेहर ¨सह राणा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया, शेखर राणा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमेन डा. सुनील पंवार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, मास्टर जसविन्द्र, रामपाल राणा मौजूद रहे।

¨सबल पर ही लड़े जाएंगे नगर निगम के चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव सिम्बल पर ही लड़े जाएंगे। कांग्रेस निश्चित ही नगर निगम चुनावों में भाजपा का सफाया कर देगी। भाजपा का विरोध जमीनी स्तर पर तेजी से हो रहा है। भाजपा गड़बड़ी कर चुनाव का परिणाम पलट सकती है। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

टोपी पहनकर की है गाय की रक्षा

प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने टोपी पहनकर गाय की रक्षा की है। उन्होंने आज मुस्लिम टोपी पहनकर भाषण दिया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि हमने मुस्लिम भाइयों की टोपी पहनकर गाय को बचाया है न कि कटवाया। जो लोग गाय की रक्षा की बात करते हैं वहीं सबसे ज्यादा गाय की बेकद्री के लिए जिम्मेवार है। गीता और गाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा वास्तविकता में कारोबार करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.