भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने दिया जीत का मंत्र
पांचों विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को होटल प्रेम प्लाजा में हुआ।
जागरण संवाददाता, करनाल
पांचों विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन रविवार को होटल प्रेम प्लाजा में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पांचों विधानसभा चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बैठक में करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री, असंध व घरौंडा क्षेत्र के प्रभारियों, विस्तारकों और अन्य पदाधिकारियों से फीडबैक लिया और सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
उन्होंने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को सबको साथ लेकर चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो भी कोई पुराना कार्यकर्ता यदि पार्टी के साथ नहीं चल रहा तो उसे अपने साथ अवश्य जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के लिए सभी को चाहिए कि चुनावों तक दिन में कम से कम चार घंटे का समय डोर टू डोर जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करें। इस अवसर पर भारत भूषण मिड्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर रेणू बाला गुप्ता, हरविद्र कल्याण, अशोक सुखीजा, अमरेंद्र सिंह, बृज गुप्ता, आजाद सिंह, डा अशोक कुमार, कविद्र राणा, योगेंद्र राणा, दीपक गुप्ता, प्रवीन लाठर, अमर ठक्कर, सुनील मेहता, राजबीर शर्मा, संकल्प भंडारी व धर्मपाल उपस्थित रहे।