भाजपा ने किया है शहर को मेडिकल हब बनाने का वादा
0 निगम चुनाव में भाजपा ने जारी किया था संकल्प पत्र जागरण संवाददाता, करनाल करनाल नगर निगम च
0 निगम चुनाव में भाजपा ने जारी किया था संकल्प पत्र जागरण संवाददाता, करनाल
करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा ने उत्साहजनक जीत दर्ज की है। अब लोगों को भाजपा के वादे भी याद आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें वादा किया कि करनाल को मेडिकल हब बनाया जाएगा। फार्मा हब, टूरिज्म हब और व्यापार हब बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। संकल्प पत्र में व्यापारी, युवा, छात्र और महिलाओं को समाहित किया। गरीबों पर भी फोकस किया गया। अब देखना यह है कि भाजपा निगम की कमान संभालने के बाद कितने वादों पर खरी उतरती है। संकल्प पत्र में वादा किया कि शहर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए स्वास्थ्य, भोजन व पोषण संबंधी सेवाओं को और बेहतर बनाने का वादा किया गया है। शिक्षा को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा भी प्रमुख तौर पर शामिल है। नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों को ठेकेदारी से प्रथा से मुक्त कराया जाएगा। भाजपा के प्रमुख 10 वादे
1. करनाल को स्मार्ट सिटी बनाना प्राथमिकता
2. शहर की समस्त कालोनियों की सड़कों को अंतर राष्ट्रीयस्तर की बनाना
3. नगर बस सेवा का विस्तारीकरण करना
4. शहर की बाकी बची अनियमित कॉलोनियों को नियमित करवाना
5. करनाल को आइटी हब बनाना
6. रोजगार के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना
7. सभी सरकारी औषधालयों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करना
8. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवास और प्लाट मुहैया कराना
9. अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ दिलवाना
10. स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था कराना