करनाल में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
असंध-सालवन मार्ग पर देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय कर्मबीर की मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
-1794247068205_m.webp)
करनाल में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फाइल फोटो
HighLights
असंध-सालवन मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में 45 वर्षीय कर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
बल्ला निवासी अजय गंभीर रूप से घायल, रोहतक रेफर किया गया।
संवाद सहयोगी, असंध (करनाल)। सालवन-असंध मार्ग पर शनिवार देर शाम नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय कर्मबीर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार बल्ला निवासी अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद दोनों को असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कर्मबीर को मृत घोषित कर दिया। अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका रोहतक में उपचार चल रहा है।
मृतक के भाई रामभज ने बताया कि कर्मबीर प्राइवेट बस पर काम करता था। शनिवार को वह अजय के साथ बस को असंध स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी करके बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे नहर पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। सालवन चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है।