विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की शादी के लिए घर लौट रहा था पिता, अमेरिका एयरपोर्ट की लिफ्ट में हार्ट अटैक से मौत; करनाल में पसरा मातम

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:06 PM (IST)

करनाल के राहड़ा गांव निवासी भूपेंद्र राणा की कैलिफोर्निया एयरपोर्ट पर लिफ्ट में गिरने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी के लिए अमेरिका से भारत लौट रहे थे।

भूपेंद्र राणा (बाईं ओर)। शोक मनाते हुए परिजन(दाईं ओर)।

भूपेंद्र राणा (बाईं ओर)। शोक मनाते हुए परिजन(दाईं ओर)।

HighLights

  1. भूपेंद्र राणा की कैलिफोर्निया एयरपोर्ट पर लिफ्ट हादसे में मौत

  2. बेटी की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे भूपेंद्र

  3. परिवार ने शव को भारत लाने के लिए सरकार से गुहार लगाई

जागरण संवाददाता, करनाल। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत लौट रहे गांव राहड़ा निवासी 43 वर्षीय भूपेंद्र राणा की कैलिफोर्निया के एक एयरपोर्ट पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की लिफ्ट में गिरने के बाद हार्ट अटैक से उसकी जान चली गई।

शनिवार सुबह गांव में उसकी मौत की सूचना पहुंची तो परिवार और ग्रामीणों में शोक छा गया। मार्च 2027 में उसकी बेटी की शादी होनी है। परिवार को उसके घर लौटने का इंतजार था।

ग्रामीण विजय राणा के अनुसार, भूपेंद्र करीब चार साल पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद में डंकी रूट से अमेरिका गया था। इसके लिए उसने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे और जमीन भी बेचनी पड़ी थी।

अमेरिका में वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। भूपेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता शमशेर राणा का पहले ही निधन हो चुका है।

बताया गया कि भूपेंद्र की तबीयत भी कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। अब वह बेटी की शादी के लिए भारत आने की तैयारी में था। इसी दौरान एयरपोर्ट पर यह हादसा हो गया। उसकी प्लाइट में आठ घंटे बाकी थे। उसकी मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिवार के सदस्य उसके पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई कि भूपेंद्र के शव को भारत लाया जाए ताकी उसके गांव में ही अंतिम संस्कार किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।