श्री शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव पर भंडारा
श्री शनिधाम मंदिर निगदू में भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर में सुबह हवन का आयोजन किया गया। पंडित नरेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ सम्पूर्ण किया तो वहीं भक्तजनों ने आहुति डाल क्षेत्र में सुख-शान्ति की कामना की।
संवाद सूत्र, निगदू : श्री शनिधाम मंदिर निगदू में भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर में सुबह हवन का आयोजन किया गया। पंडित नरेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण से यज्ञ सम्पूर्ण किया तो वहीं भक्तजनों ने आहुति डाल क्षेत्र में सुख-शान्ति की कामना की। मंदिर प्रांगण में भंडारा लगाया गया।
मंदिर कमेटी के प्रधान डा. कप्तान गुप्ता ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से कस्बे में क्षेत्र में आपसी भाई-चारे की भावना की पैदा होती है तो वहीं श्रद्धालुओं व भक्तजनों में भगवान के प्रति श्रद्धा जागृत होती है। कमेटी के उपप्रधान अर्पण गुप्ता का कहना है कि श्रीशनि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। हर साल मंदिर में 16 जनवरी को भगवान शनिदेव की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर कृष्ण लाल गुप्ता, जंगशेर, डा. रमेश चौधरी, महाबीर मैहला, सतीश शर्मा, सूबे सिंह राणा, रघुवीर जांगडा, तेजपाल, अशोक तेहरी, सीमा गर्ग, अमित गुप्ता, महिन्द्र अरोड़ा आदि मौजूद थे।