संकल्प पत्र यात्रा के दौरान मांगे सुझाव
विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में संकल्प पत्र संकलन पेटी यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में किए गए एवं करवाए जाने वाले विकास कार्यों एवं सुझावों को लेकर एक एक संकल्प पत्र वितरित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सूत्र, निसिग : विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में संकल्प पत्र संकलन पेटी यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में किए गए एवं करवाए जाने वाले विकास कार्यों एवं सुझावों को लेकर एक एक संकल्प पत्र वितरित किया गया। मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राणा ने बताया कि संकल्प पत्रों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर धर्मपाल गोंदर, मंडलाध्यक्ष महिपाल गुनियाना, किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष विनोद राणा, सरपंच महेंद्र, कर्मचंद, बनारसी दास, राजेंद्र भांभरी, कपूर सिंह, गुरपेज सिंह, पालाराम जांगड़ा, हरविद्र सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें