Move to Jagran APP

भावी चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें: पुरंदेश्वरी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:10 AM (IST)
भावी चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें: पुरंदेश्वरी
भावी चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें: पुरंदेश्वरी

जागरण संवाददाता, करनाल: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार रहें। आम जन से नियमित संवाद साधने के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते रहें। सतत सक्रियता कायम रखकर ही वांछित लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे। शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित श्रीकृष्णा मंदिर के सभागार में आयोजित शहरी मंडल की बैठक में शिरकत करने पहुंचीं राष्ट्रीय महामंत्री पुरंदेश्वरी का स्वागत पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा और अन्य नेताओं ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा अपने मजबूत सांगठनिक ढांचे के लिए अलग पहचान रखती है। पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की नीतियों का अक्षरश: पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर बूथ से लेकर उच्च स्तर तक पार्टी में अनुशासन का बेहद एकाग्रता के साथ पालन किया जाता है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक रूप से सम्पन्न देशों का प्रबंधन ढह गया तो केवल भारत ने स्थिति कुशलता से संभाली। 80 करोड़ लोगो का चूल्हा जले, इसकी चिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। प्रधानमंत्री का 80 करोड़ लोगों ़को दीवाली तक मुफ्त राशन देना बड़ा कार्य है जो अंत्योदय के सिद्धांत की पालना है। उन्होंने 25 सितंबर तक सशक्त मंडल, 14 दिसम्बर तक सशक्त बूथ और छह अप्रैल तक पन्ना कमेटी का गठन करने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, अनुसूचित मोर्चो चैयरमैन निर्मला बैरागी, संतोष अत्रेजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सुखीजा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार आर्य, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, अमृतलाल जोशी, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, डा. अशोक कुमार, मनमीत बावा, मंडल प्रभारी कुलदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष जसपाल वर्मा, रमन अग्रवाल, मंडल महामंत्री निर्मल बहल, सिकंदर सलमानी, ललित दाबड़ा, मीनाक्षी भिडर, रजनी प्रोचा, नीलम सिरसी, पारुल, अर्चना कश्यप, मुनीष छलेरिया, डिपल छाबड़ा, अशोक जैन, कमल मुंजाल, नीरु सैनी, सुनील माटा, जसपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.